IND vs NZ Live: बारिश के कारण टॉस में देरी, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वॉर्म-अप

 

IND vs NZ Live: बारिश के कारण टॉस में देरी, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वॉर्म-अप 







IND vs NZ Live: टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) में अभियान शुरू करने से पहले भारत (Team India) अपना आखिरी वार्म अप मैच न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ खेलेगी। चलिए जानते हैं भारतीय समयनुसार मैच कब और कितने बजे शुरू होगा, कहां पर लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारित होगा।




LIVE UPDATE

बता दें कि, आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वॉर्म-अप मुकाबला खेला जाना है, लेकिन फैन्स को एक बार फिर से निराश होना पड़ा है। क्योंकि ब्रिस्बेन में बारिश होने के कारण टॉस में देरी हुई है। उम्मीद है की जल्द टॉस होगा।

बतौर कप्तान रोहित शर्मा और केन विलियम्सन आमने सामने होंगे। भारत ने अपना पिछले वार्म मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया था। अंतिम ओवर में शमी ने 4 लगातार विकेट हासिल किए थे, हालांकि इस मैच में शमी ने सिर्फ एक ही ओवर डाला था। उम्मीद है न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहममद शमी प्रॉपर गेंदबाजी करेंगे और 4 ओवर डालेंगे।


शमी के अलावा दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या को देखना भी दिलचस्प रहेगा। पहले वार्म अप मैच में पांड्या, कार्तिक उम्मीद पर नहीं खरे उतरे थे। देखना होगा कि टीम इंडिया ऋषभ पंत को बल्लेबाजी या फील्डर पर बुलाती है या नहीं, क्योंकि पिछले वार्म अप में उनसे बल्लेबाजी नहीं करवाई गई थी।

IND vs NZ Warm Up Live: मैच शेड्यूल

तारीख – 19 अक्टूबर 2022
समय – 1:30 pm (भारतीय समयनुसार
टॉस – 1 pm (भारतीय समयनुसार)
स्थान – गाबा, ब्रिस्बेन



ICC T20 World Cup 2022 Squad : भारतीय और न्यूजीलैंड स्क्वॉड
भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी


न्यूजीलैंड – केन विलियम्सन (कप्तान), टिम साउथी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशाम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गुप्टिल, लचलन फेर्गुसन, डिवॉन कॉनवे, मार्क चैपमेन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलेन


0 Comments